वाराणसी: दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित बनारस बार एसोसिएशन की बनी बिल्डिंग में असमाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्ति के आवागमन को रोकने के लिए बार एसोसिएशन ने सभी अधिवक्ताओ से अनुरोध किया है कि बनारस बार एसोसिएशन की बिल्डिंग में जिन अधिवक्ताओं का चैम्बर है वो अपना सभी कार्य सायं काल सात बजे तक समाप्त कर परिसर भवन खाली कर दें। क्योंकि बार के निर्णय के अनुसार अब बार भवन के चारों ओर का गेट प्रातः नौ बजे खुलेगा एवं सायं सात बजे बन्द कर दिया जायेगा।
👉इस आशय की जानकारी दी बनारस बार एसोसिएशन के महामंत्री कमलेश कुमार सिंह यादव द्वारा जारी एक सूचना में दी गयी है।

