✍️✍️ अवैध गांजा के मामले में अभियुक्तगण को मिली जमानत

 

वाराणसी: अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायधीश विनोद कुमार की अदालत ने थाना लालपुर, पाण्डेयपुर में दर्ज एनडीपीएस एक्ट में अभियुक्तगण अजय चौहान पुत्र राजेन्द्र चौहान,रोहित जायसवाल पुत्र भरतलाल जायसवाल व राधेश्याम पुत्र स्व मुन्निलाल निवासीगण पहड़िया, थाना लालपुर पांडेयपुर जिला वाराणसी को जमानत दे दी।

""बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अजय गेेठे ने पक्ष रखा""

👉अभियोजन के अनुसार वादी निरीक्षक राजकुमार पुलिस जन के साथ लोकसभा चुनाव 2024 के वाहन चेकिंग करते हुए अपराध एवं अपराधियों के संबंध में चर्चा कर रही रहे थे की एक व्यक्ति हम पुलिस वालों को देखकर अपनी मोटरसाइकिल को रोक कर पीछे करने का प्रयास कर रहा था कि हम पुलिस जन एक बारगी दबिश देकर हिक्मत अमली से मोटर साइकिल चालक को पकड़ लिया,पकड़े गए व्यक्ति से नाम पूछा गया तो अपना नाम अजय चौहान पुत्र राजेन्द्र चौहान बताया पीठ बैग में रखे सामान के बारे में पूछने पर बताया कि इस बैग में गांजा रखा है जिसे बेचने के लिए ले जा रहा था, सहायक पुलिस आयुक्त महोदय मौके पर पहुंचेकर पकड़े गए व्यक्ति से प्राप्त पिट्ठू बैग की जामातलाशी ली गई तो बैग को खोलकर देखा गया तो बैग के अंदर अवैध गांजे बरामद हुआ। जिससे अवैध गांजे के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की गई तो पकड़े गए व्यक्ति अजय चौहान ने बताया कि यह गांजा मै कंचन चौबे के किराए के मकान में मीरा देवी की भांग की गोदाम है भांग की गोदाम के आढ में मीरा देवी के सहयोग से सत्यम जायसवाल और जित्तू लाला तथा सरोज जायसवाल मिलकर गांजा की सप्लाई करते है। अजय चौहान के बताए गए स्थान पर साथ लेकर कंचन चौबे के मकान के पास पहुंचा तो मकान का गेट अधखुला दिखाई दिया गेट से जाकर देखा गया तो दो व्यक्ति गांजा की पुड़िया बना रहे है दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया पकड़े गए पहले व्यक्ति का नाम पूछा गया तो अपना नाम रोहित कुमार जायसवाल पुत्र भरत लाल जायसवाल बताया और दूसरे व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम राधेश्याम पुत्र स्व मुन्नी लाल बताया तथा दोनों व्यक्ति के कब्जे में प्लास्टिक की पत्ती में भरा हुआ गांजा बरामद हुआ जो एक साथ बैठकर गांजा का पुड़िया बना रहे थे। अजय चौहान के कब्जे से 2 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा, रोहित जायसवाल और राधेश्याम के कब्जे से 5 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया।




Post a Comment

Previous Post Next Post