वाराणसी: चोलापुर ग्राम गोसाईपुर क्षेत्र की निवासिनी रीना पत्नी अमित राजभर ने गांव के रहने वाले विकास चौहान पुत्र भोला चौहान के ऊपर अश्लील हरकत करने व विरोध करने पर सास पर हमला कर चोटिल करने का आरोप लगाते हुए अपने अधिवक्ता लक्ष्मीकांत त्रिपाठी के साथ पुलिस कमिश्नर वाराणसी को प्रार्थना पत्र दिया।
👉 आरोप है कि विकास चौहान पुत्र भोला चौहान दिनांक 16.05.2024 को शाम के 6:00 बजे सरकारी हैंड पंप जो की प्रार्थिनी के घर से लगभग 25 मीटर दूरी पर है,जो की विपक्षी के घर के बगल में है पानी भरने के दौरान अश्लील हरकत की गई जिसका पूर्ण जोर विरोध करने पर उसकी सास गीता देवी आई तो उनसे भी उलझ गया और बात करने लगा कि यहाँ पर पानी नहीं लेने दूंगा। सास ने कहा कि मेरी बहू के साथ इस तरह का कृत क्यों कर रहे हो इतने में विपक्षी की मां ननकी देवी द्वारा मेरी सांस पर हमला कर दिया गया, जिससे सास को गंभीर चोटे आई। प्रार्थिनी की सास ने बताया कि आशुतोष यादव पुत्र उमाशंकर यादव ( समाजवादी नेता) के द्वारा उसकी जमीन का फर्जी बैनामा व छेड़खानी किया गया था, जिसकी सूचना उनके द्वारा पुलिस कमिश्नर, मुख्यमंत्री,डीजीपी, आईजी,डीआइजी को डाक के द्वारा 26 फरवरी 2024 को दिया गया था विपक्षी विकास चौहान , अशुतोष यादव का मित्र है जिसके चढ़ाने में विपक्षी द्वारा यह घटना कारित किया गया।

