वाराणसी: प्रभारी अपर सत्र न्यायालय के न्यायाधीश ने थाना सारनाथ में दर्ज एसएससी एमटीएस की परीक्षा में दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर बैठने वाले अभियुक्त राजकुमार पुत्र पप्पू कुमार यादव निवासी मोहम्मदपुर थाना वैशाली बिहार की ओर से प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
""बचाव पक्ष की ओर से अदालत में अधिवक्ता आशीष सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव व संतोष पाल ने पक्ष रखा""
अभियोजन कथानक के अनुसार प्रार्थी सुधीर कुमार दिनांक-04- 09-2023 को सारनाथ इस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी तिलमापुर आशापुर वराणसी पर SSC MTS की परीक्षा आयोजित होनी थी। जहा पर वह TCS कम्पनी के द्वारा VCO (वेन्यु कमान्डिंग आफिसर) के पद पर कार्यरत किया गया। उसके द्वारा तृतीय पाली के परीक्षार्थियो के प्रवेश के दौरान परीक्षा केन्द्र के गेट पर पहचान पत्र व प्रवेश पत्र की जांच की जा रही थी उसी समय (समय लगभग 3.00 PM-3.30 pm के बीच मे) मूल अभ्यर्थी राजा कुमार, रोल न०-3013019981 का आधार कार्ड प्रवेश पत्र व फोटो लेकर एक अभ्यर्थी आया जब उसकी आधार कार्ड व प्रवेश पत्र की जांच की गई तो आधार कार्ड के फोटो को देखकर उस पर संदेह हुआ जिसके पश्चात उसकी मिलान रजिस्ट्रेशन डेक्स पर आयोग द्वारा उपलब्ध कराये गए डाटा (फोटो, नाम रोल न० DOB, हस्ताक्षर ) से मिलान किया गया तो यह पाया कि मूल अभ्यर्थी को फोटो से उपस्थित (फेक अभ्यर्थी का चेहरा (फोटो) नही मिल रहा था फिर उससे पूछताछ की गयी तो उसने स्वीकार किया कि आधार कार्ड पर फोटो बदलकर उसने अपना फोटो लगाकर मूल अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने आया था।। वह अपना नाम (फेक अभ्यर्थी) राजीव कुमार बताया, वास्तविक नाम शिवम कुमार S/O मनोज कुमार R/O गाम जमालपुर पोस्ट शुभई, थाना हाजीपुर जिला वैशाली बिहार। जिसके पश्चात फेक अभ्यर्थी से घोषणा पत्र लिखवाया गया व दोनो हाथो के दसो उंगलियो के निशान लिया।
