वाराणसी: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवे चरण चुनाव के नामांकन की तैयारी के पुख्ता इंतजाम किए जा चूके है। सातवे चरण के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 7 मई से 14 मई तक होना है। इसके लिए कलेक्ट्रेट परिसर को संवारने के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा चुके है।
👉नामांकन की कार्यवाही सुबह 11 बजे अपराह्न 3 बजे तक चलेगी। 11 मई को द्वितीय शनिवार और 12 मई को रविवार के कारण नामांकन नहीं होगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम ने दी।
👉नामांकन पत्रों की जांच 15 मई को होगी। नाम वापसी 17 मई को अपराह्न तीन बजे से पूर्व तक होगी। मतदान 1 जून को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना 4 जून को होगी।
👉काशी वीवीआईपी सीट होने के कारण यहां की तैयारियों में विशेष ध्यान दिया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट के प्रवेश करते ही सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय के पास सेंसर युक्त बैरियर लगाया गया है ताकि नामांकन के दौरान केवल अधिकृत लोगों को ही प्रवेश दिया जा सके। सुरक्षा को ध्यान में रखकर लगे लोहे का गेट बंद कर भीड़ को रोकने का भी इंतजाम किया जा चुका है।
👉 वाराणसी में एक संसदीय क्षेत्र है जिसमें 5 विधानसभा क्षेत्र रोहनिया, वाराणसी उत्तर, वाराणसी दक्षिण, वाराणसी कैंट, सेवापुरी शामिल हैं। वाराणसी में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे, जहां 01 जून 2024 को मतदान होगा और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
👉बीजेपी के नरेंद्र मोदी ने 2019 में संसदीय चुनाव 45.22% के अंतर से जीता। नरेंद्र मोदी ने सपा की शालिनी यादव को हराया। बीजेपी और एसपी को क्रमश: 63.62% और 18.4% वोट मिले। 2014 में बीजेपी से नरेंद्र मोदी ने चुनाव जीता, जबकि 2009 में वाराणसी सीट से बीजेपी के डॉ. मुरली मनोहर जोशी चुने गए।
2019- 57.13%,
2014- 58.35%
2009- 42.61%
👉बता दें कि 19 अप्रैल से 7 चरणों में मतदान होने है,वोटिंग शुरू है और 4 जून को इसके परिणाम घोषित किए जाएंगे। पहले चरण में 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग। वहीं दूसरे चरण में 13 राज्यों की 89 सीटों, तीसरे चरण में 12 राज्यों की 94 सीटों, चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों, पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों, छठे चरण में 7 राज्यों की 57 सीटों और सातवें चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होनी है।
चरण तारीख
पहला 19 अप्रैल
दूसरा 26 अप्रैल
तीसरा 7 मई
चौथा 13 मई
पांचवां 20 मई
छठा 25 मई
सातवां 1 जून
नतीजे 4 जून



