"शिकायत के बावजूद भी कान में जूं तक नही, उपर से नीचे तक की गई शिकायत"
वाराणसी: आदमपुर थाना के हनुमान फाटक,नवापुरा क्षेत्र में नगर निगम की लगभग 4 फुट की गली है, जिसको मकान स्वामी यासिर अराफात पुत्र अब्दुल मतीन के द्वारा अपने भवन संख्या ए. 31/26-सी-3वाई नवापुरा हनुमान फाटक का अवैध निर्माण सरकारी रास्ते पर कब्जा करके किया जा रहा है,सरकारी गली में एक फिट बढ़ाकर अवैध निर्माण से लोगो के आवागम में दिक्कत आ रही है।
👉 बता दें कि उक्त अवैध निर्माण की शिकायत क्षेत्रीय लोगों द्वारा जिलाधिकारी वाराणसी,उपाध्यक्ष सचिव वीडीए, मंडल आयुक्त वाराणसी व आईजीआरएस के माध्यम से बार बार शिकायत कर अवगत भी कराया जा चुका है लेकिन अभी तक विभाग के द्वारा कोई सकारात्मक कार्यवाही उक्त मकान के अवैध निर्माण के विरुद्ध नहीं की गई। क्षेत्रीय लोगों के बीच सुदबुदाहट तेजी से है कि कहीं ना कहीं इस अवैध निर्माण के पीछे वीडीए व नगर निगम के कर्मचारियों का हाथ है, जिससे इतनी शिकायत करने के बावजूद भी उक्त मकान स्वामी के अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई।
