वाराणसी: जिले स्तर पर बच्चों के लिए गठित विधिक इकाई के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को जिला जज संजीव पाण्डेय ने मनोरंजन कक्ष में दीप प्रज्जवलित कर किया,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला जज ने कहा राष्ट्रीय स्तर पर हर जिले में गठित हो रही यह कमेटी बच्चों के हित संरक्षण और कानूनी सहायता के लिए मानिटरिंग का कार्य करेगी, दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन अपर पुलिस आयुक्त ममता रानी, स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष संतराम, जिला कारागार अधीक्षक उमेश सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सुधाकर शरण पाण्डेय, सी डब्लू सी की चेयरमेन स्नेहा उपाध्याय, एस ओ एस बाल ग्राम की रोली मित्तल शामिल रही, सभी ने बच्चों के कानूनी अधिकारों पर चर्चा की , बनारस में भी विधिक क्षेत्र से जुड़े लगभग 25 सदस्यों की विधिक इकाई का गठन कर लिया गया है। यह जानकारी संचालक विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार विश्वकर्मा ने दी कहा की इस विधिक इकाई का गठन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर किया गया है।


