✍️✍️ अंतर्राज्यीय वाहन चोरों के सरगना की अग्रिम जमानत मंजूर


वाराणसी: विशेष न्यायालय (भ्र.नि.अधि.) के न्यायाधीश रजत वर्मा की अदालत ने थाना राजातालाब में दर्ज वाहन चोरी के मामले में अभियुक्त नतीश यादव की ओर से प्रस्तुत अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए अग्रिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। 

""बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता शशिकांत दुबे एवं सहयोगी अधिवक्ता आलोक सौरभ पाण्डेय, अंकित दुबे एवं विकास यादव ने पक्ष रखा""

👉 अभियोजन के अनुसार दिनांक 26/10/2024 को चौकी प्रभारी उ.नि. विपिन कुमार पाण्डेय द्वारा क्षेत्र की चेकिंग के दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली की एक चोरी की मोटरसाइकिल पर तीन लोग बैठकर जमुआ तिराहे की तरफ से मिर्जापुर की तरफ मोटरसाइकिल कहीं बचने के लिए जा रहे हैं, मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान के दौरान उक्त लोगों को पकड़ा गया, गाड़ी का कागज मांगने पर नहीं दिखा सके। गाड़ी का चेचिस नंबर व इंजन नंबर ईचालान एप्स पर डालकर चेक किया गया तो वाहन पर लगे नंबर प्लेट रजिस्ट्रेशन नंबर से मिलान नहीं हो रहा था, वाहन पर फर्जी कूटरचित नंबर प्लेट लगाकर उपयोग किया जा रहा था। कड़ाई से पूछने पर उन्होंने और भी मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल किया

Post a Comment

Previous Post Next Post