""8 मार्च 2025 राष्ट्रीय लोक अदालत दिवस""
वाराणसी : राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भेजी गयी प्रचार प्रसार वाहन का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव पांडेय ने आज बुधवार को हरी झंडी दिखाकर जनपद न्यायालय परिसर से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आम नागरिकों के बीच जागरूकता उत्पन्न के लिए रवाना किया । जो आगामी दिनों में जनपद में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति आम नागरिकों के बीच विधिक मामलों को सुलझा समझौता के आधार पर अधिकाधिक मामलो को निस्तारित कराने के लिए जागरूकता फैलाएंगी।
👉 इस अवसर पर स्थानीय लोक अदालत के चेयरमेन संत राम, मोटर दावा दुर्घटना के न्यायाधीश अश्विनी कुमार दूबे, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय हरेंद्र बहादुर सिंह, स्थानीय राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी/ अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार विश्वकर्मा सहित जनपद के अन्य न्यायीक अधिकारी, अधिवक्तागण एवं विधिक पत्रकार उपस्थित रहे।
