✍️✍️ प्रोफेसर रेखा समाज विज्ञान संकाय की संकायाध्यक्ष नियुक्त

 

वाराणसी: उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा 27 (4) एवं परिनियम खंड 2.9 के अधीन चक्रानुक्रम में वरिष्ठताक्रम एवं विश्वविद्यालय के वाइसचांसलर प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी के आदेशानुसार प्रोफेसर रेखा ने बुधवार दिनांक 5 मार्च 2025 को समाज विज्ञान संकाय का संकायाध्यक्ष पद के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। 

👉 प्रोफेसर रेखा की शिक्षा दीक्षा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से हुई है। स्नातक में सर्वोच्य स्थान प्राप्त करने वाली एमए मनोविज्ञान एवं समाजशास्त्र की मेधावी छात्रा रहीं। इन्होंने बी.एड., नेट, पी-एच.डी. एवं डी.लिट. की उपाधि प्राप्त की हैं। इनका विशेषीकरण ग्रामीण समाजशास्त्र, सामाजिक जनांकिकी एवं सामाजिक शोध है। इनके अध्यापन कार्य की यात्रा लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ से 2001 से प्रारंभ हुई। विश्वविद्यालय के विभिन्न समितियों एवं पदों पर रहते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक कार्य करती रही हैं जिसमें महिला यौन उत्पीड़न प्रतिषेध समिति, समन्वयक एंटी रैगिंग समिति, विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र विभाग,वर्तमान समय में विश्वविद्यालय की एससी एसटी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष भी हैं। प्रोफेसर रेखा की अब तक आठ पुस्तकें एवं 20 अंतर्राष्ट्रीय व 50 राष्ट्रीय रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुकें हैं, उनके निर्देशन में 20 पीएचडी एवं 30 एम.फिल. की उपाधि विद्यार्थी प्राप्त कर चुके हैं। प्रोफेसर रेखा को सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त भी हैं जिसमे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर लाइफ टाइम अचिवमेंट अवॉर्ड 2010, अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस लाइफटाइम अचिवमेंट अवॉर्ड 2011 एवं डॉक्टर अंबेडकर फेलोशिप नेशनल अवॉर्ड 2021 भारतीय दलित साहित्य अकादमी दिल्ली द्वारा प्राप्त हुआ है यहां यह भी बताते चलें कि प्रोफेसर रेखा 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी हैं। 

👉 इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारीगण, विभिन्न विभागों के अध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र छात्राओं ने बधाईयां दी जिसमे प्रोफेसर ब्रजेश कुमार सिंह,प्रोफेसर भारती रस्तोगी, प्रोफेसर तेज़बहादुर सिंह, प्रोफेसर सुशील कुमार गौतम, प्रोफेसर सूर्यभान प्रसाद, प्रोफेसर राजीव कुमार, प्रोफेसर सत्या सिंह, प्रोफेसर अनीता सिंह गौतम, प्रोफेसर शैफाली ठकराल, प्रोफेसर संगीता घोष, डॉक्टर जयप्रकाश, डॉक्टर सौम्या यादव, डॉक्टर राहुल गुप्ता, डॉक्टर रेशम लाल, डॉक्टर अशोक कुमार श्रीवास्तव, डॉक्टर सुरेन्द्र, डॉक्टर मनीषा, डॉक्टर संजय सोनकर, डॉक्टर चन्द्रशेखर, डॉक्टर राकेश तिवारी,डॉक्टर मुकेश पंत ने स्मृतिचिन्ह भेंट किया साथ ही , पूर्व छात्र नेता डॉ.राहुल राज, अभिषेक सोनकर,गौरव कुमार, सतीश, प्रियंका, शिल्पी, पूजा भारती, स्मृति, नंदलाल, पंकज कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post