✍️✍️ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट मामले में अभियुक्तगण की जमानत अर्जी खारिज

 

वाराणसी: सत्र न्यायालय के न्यायाधीश संजीव पांडेय की अदालत ने थाना मंडुवाडीह में दर्ज हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के एक मामले में अभियुक्तगण अजीत सिंह उर्फ कौवा व प्रेम नारायण सिंह उर्फ बाबू उर्फ बउवा निवासीगण सिकंदरपुर, कोतवाली जिला गाज़ीपुर की ओर से प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया। 

""अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र का विरोध जिला शासकीय फौजदारी अधिवक्ता मुनीम सिंह चौहान ने किया""

 ""बता दे की अभियुक्त अजीत सिंह उर्फ कौवा का 37 मुकदमों का आपराधिक इतिहास है तथा अभियुक्त प्रेम नारायण सिंह उर्फ बाबू उर्फ बउवा का 96 मुकदमों का आपराधिक इतिहास है""


👉संक्षेप में अभियोजन कथानक इस प्रकार है कि दिनांक 04-02-2025 को उ०नि० पवन कुमार यादव मय हमराह देखभाल क्षेत्र रोकथाम अपराध चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन में रवाना होकर के चौकी क्षेत्र बीएलडब्लू में मामुर होकर गुमटी मार्केट के पास मौजूद था। उसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर उसके बताये स्थान पर पहुंचा। दफ्फलपुर से पहाडी तिराहा की तरफ एक मोटरसाईकल सवार दो व्यक्ति समय करीब 2.02 बजे रात्रि आती हुयी दिखाई दिये जिन्हे रोकने का प्रयास किया तो मोटरसाईकल सवार दोनों व्यक्ति गाडी मोड़कर पीछे भागने लगे जिनका पीछा किया गया। मोटरसाइकिल सवार संतुलन खोने से अनियंत्रित होकर मोटरसाईकल सहित ग्राउड में गिर गये तथा दोनो बदमाश उठकर पैदल ही दौड़कर यह बोलते हुये भागने लगे कि अजीत पुलिस वालों ने हमें घेर लिया है फायर करो नहीं तो पकड़े जायेगे तब दोनों बदमाशों ने हाथ में लिए हुए असलहा से लक्ष्य साध कर जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर किया। तब पुलिस बल द्वारा पुलिस टेक्टिस का इस्तेमाल कर दो चक्र एवं उ०नि० राहुल सिंह द्वारा एक चक्र सरकारी पिस्टल से फायर किया गया तो दोनो में से एक बदमाश जमीन पर गिर गया और चिल्लाया की अजीत तुम भागो, मेरे पैर में गोली लग गयी है तब उसमें से एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से कच्चा रास्ता पकड़ कर खेतों के रास्ते भागा जिसका पीछा उ०नि० राहुल सिंह व उ०नि० अमित कुमार सिंह का० अविनाश यादव का० अभ्युदय सिंह द्वारा किया गया। मौके पर आकर जमीन पर गिरे बदमाश को देखा तो उसके दाहिने पैर में गोली लगी थी खून निकल रहा था उसके दाहिनी हाथ में एक अदद तमंचा देशी 0.315 बोर पकडा हुआ है जिसे सावधानीपूर्वक कब्जा पुलिस में लेकर खोलकर देखा गया तो एक अदद फायरशुदा खोखा कारतूस 0.315 बोर निकाला गया व कुछ दूरी पर एक मोटरसाइकिल हीरो सुपर स्प्लेण्डर रंग ग्रे बिना नम्बर प्लेट की पड़ी थी। घायल व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम प्रेम नरायन सिंह उर्फ बाबू उर्फ बउवा बताया तथा जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो पहने हुये पैन्ट की पहनी जेब से 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद है एवं पहने हुये पैन्ट की बायी जेब से कुल 430 रुपया बरामद हुआ जिससे भागे हुये दूसरे व्यक्ति के सम्बन्ध में पूछने पर बताया कि जो अभी भागा है उसका नाम अजीत सिंह उर्फ कौआ है हम दोनों मिलकर वाराणसी व आस-पास के जनपदों में जगह-जगह से छिनैती/लूट आदि घटनाए करते है। यह भी बताया कि वह अपने साथी निखिल के साथ मिलकर करीब डेढ़-दो साल पहले मण्डुवाडीह क्षेत्र से चेन छीनने की दो घटनाए किया था। अभियुक्त अजीत सिंह अँधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। अभियुक्त प्रेमनरायन सिंह उर्फ बाबू उर्फ बउवा हाजा थाना के मु०अ०स० 99/2023 धारा 392/411/419/420/467/468/471 भादवि० व मु०अ०स० 100/2023 धारा 392/419/420/467/468/471 भादवि0 में वांछित है जो लगातार फरार चल रहा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post