वाराणसी: आल इंडिया बार कौंसिल की सदस्यता से वाराणसी के वरिष्ठ अधिवक्ता फौजदारी फौजदारी श्रीनाथ त्रिपाठी को उनके पद से हटाये जाने को लेकर आज शुक्रवार को तीसरे दिन भी सुबह सुबह अदालत परिसर में चहल-पहल शुरू होने से पहले ही अधिवक्ताओं का विरोध एवं प्रर्दशन शुरू हो गया ।
👉 अधिवक्ताओ में वरिष्ठ अधिवक्ता फौजदारी विवेक शंकर तिवारी,अनुज यादव के नेतृत्व में जलूस निकाल कर विरोध जताते हुए न्यायालय परिसर का भ्रमण करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय जाकर जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को राष्ट्रपति के नाम सम्बोधन पत्रक देते हुए मांग किया कि वाराणसी के वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी की आल इंडिया बार कौंसिल की सदस्यता वापस कर बहाल कि जाए।
👉 आज के विरोध प्रदर्शन जलूस में सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मंगलेश दूबे एवं महामंत्री राजेश कुमार गुप्ता सहित कई अधिवक्तागण उपस्थित रहे।



