✍️✍️ राहुल गांधी के सिक्ख समुदाय संबंधी बयान पर निगरानी याचिका में आंशिक बहस, अगली सुनवाई 30 जून को

वाराणसी। कांग्रेस सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अमेरिका यात्रा के दौरान दिए गए बयान को लेकर दायर निगरानी याचिका पर विशेष सत्र न्यायालय (एमपी/एमएलए कोर्ट) में मंगलवार को आंशिक बहस हुई। यह याचिका सिक्ख समुदाय से संबंधित विवादित टिप्पणी के संदर्भ में दायर की गई है।

वादी मुकदमा नागेश्वर मिश्र, पूर्व प्रधान तिलमापुर सारनाथ, अपने अधिवक्ता अलख नारायण राय के साथ न्यायालय में उपस्थित रहे। वहीं, राहुल गांधी की ओर से अधिवक्ता अनुज यादव ने पक्ष रखा। विशेष सत्र न्यायाधीश यजुर्वेद विक्रम सिंह की अदालत में हुई सुनवाई में आंशिक बहस के उपरांत शेष बहस के लिए 30 जून की तिथि निर्धारित की गई है।

पिछली सुनवाई पर ही वादी पक्ष द्वारा रिमाइंडर दाखिल कर दिया गया था, जिस पर अब विस्तार से बहस की प्रक्रिया जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post