वाराणसी: विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) के न्यायाधीश अवधेश कुमार द्वितीय की अदालत ने थाना मंडुवाडीह में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में अभियुक्त राकेश पटेल उर्फ भुंवर निवासी ग्राम रामदत्तपुर, थाना लालपुर पांडेयपुर की जमानत अर्जी स्वीकार कर उसे जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
""बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ फौजदारी अधिवक्ता वीरेश्वर नाथ श्रीवास्तव, सौरभ साहनी व दिनेश पांडेय ने पक्ष रखा""
👉 प्रकरण में पुलिस ने बताया कि अभियुक्त अपने साथियों के साथ चोरी की घटनाओं में लिप्त था और वारदात के दौरान मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग की। घटना में अभियुक्त शनि धरिकार को पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी के आभूषण और एक यामाहा एमटी-15 बाइक बरामद हुई। वहीं राकेश मौके से फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तारी बाद में हुई।
पुलिस द्वारा शनि धरिकार की गिरफ्तारी के दौरान मानवाधिकारों के पालन की पुष्टि की गई है। मामले में बरामद सामग्री व फोरेंसिक जांच के आधार पर राकेश पटेल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है, लेकिन न्यायालय ने उसे सशर्त जमानत दे दी।
