वाराणसी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (कक्ष संख्या 6) आलोक कुमार ने वाराणसी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
👉 बता दें कि न्यायिक अधिकारी आलोक कुमार विगत माह कानपुर न्यायालय से स्थानांतरित होकर वाराणसी आये हैं।
👉 अपने न्यायिक करियर में उन्होंने पूर्वांचल के सैदपुर (गाजीपुर), आजमगढ़, बहराइच, इटावा, बुलंदशहर और कानपुर जैसे विभिन्न जनपदों में सफलतापूर्वक न्यायिक दायित्वों का निर्वहन किया है। उनकी न्यायिक समझ, प्रशासनिक दक्षता और जनहित में प्रतिबद्धता के लिए उन्हें जाना जाता है।
👉 वाराणसी में अपने अनुभव से जिले की विधिक सेवाओं को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की उम्मीद की जा रही है।
