वाराणसी: उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन एवं वर्तमान सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर सिंह ने एक बार फिर अधिवक्ता समाज के प्रति अपने समर्पण और सेवा भावना का परिचय दिया। शुक्रवार को उन्होंने दिवंगत अधिवक्ता स्व. वृषभान गिरी के पुत्र चंद्रभान गिरी को ₹3,00,000/- की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। यह सहायता मृतक आश्रित योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश बार काउंसिल द्वारा जारी की गई है।
👉 इसी अवसर पर अधिवक्ता सुमन पटेल को भी ₹15,000/- की सहयोग राशि प्रदान की गई, जो बार काउंसिल द्वारा जारी आर्थिक सहायता योजना का हिस्सा थी।
👉 इस अवसर पर चेक वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। अधिवक्ता समाज ने श्री हरिशंकर सिंह के प्रयासों की सराहना की और उनके कार्यों को अधिवक्ता समुदाय के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
👉 हरिशंकर सिंह ने इस अवसर पर कहा:
“अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और जरूरतमंद साथियों की सहायता करना मेरा दायित्व है। जब तक संभव होगा, मैं अधिवक्ता समाज के साथ खड़ा रहूंगा।”
👉 बार काउंसिल यूपी द्वारा जारी इन अधिवक्ताओं को भी मिला आर्थिक सहायता चेक
वरुण कुमार
अजीत कुमार पांडेय
संदीप कुमार
सुनीता पांडेय
विजय शंकर मिश्रा
रमेश चंद्र श्रीवास्तव
हेमंत कुमार जौहरी
सुषमा सिंह चौहान
रईसा बानो
विंध्यवासिनी पाठक
कमल प्रकाश
कमल चंद्र श्रीवास्तव
अशोक कुमार सिंह
धर्मेंद्र कुमार गौतम
गिरिश चंद्र मिश्रा

