वाराणसी: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दीवानी न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला जज आवास पर वृक्षारोपण से शुरू हुआ और जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश तिवारी ने इसका शुभारंभ किया।
👉 इस अवसर पर मोटर क्षतिपूर्ति दावा प्राधिकरण के पीठासीन अधिकारी अश्विनी कुमार दूबे, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार शुक्ला, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलोक कुमार, विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार, और चेयरमैन लोक अदालत संत राम सहित जनपद के अन्य न्यायिक अधिकारी, मजिस्ट्रेट एवं अधिवक्ता भी उपस्थित रहे।
👉 इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार द्वारा किया गया। रैली में प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित संदेशों वाले पोस्टर और बैनर लेकर आमजन से हरे-भरे पर्यावरण की अपील की।
