✍️✍️ दबंगों द्वारा वृद्धा की जमीन पर फर्जी दस्तावेजों से सट्टा एवं रंगदारी मांगने का मामला, 10 नामजद आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
धानापुर (चंदौली) — धानापुर थाना क्षेत्र में एक 72 वर्षीय वृद्धा उर्मिला देवी की जमीन पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए जबरन कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं – 61(2), 308(4), 336(2), 338, 340(2), 351(3), 352 – के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।
👉 उर्मिला देवी, पत्नी स्वर्गीय ओमप्रकाश वर्मा, ने थाना धानापुर में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पैतृक भूमि — अराजी संख्या 1315, चक संख्या 411, स्थित मौजा धानापुर, तहसील सकलडीहा, जनपद चंदौली — को दिनांक 05 जून 2025 को एक साजिश के तहत फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर हड़पने की कोशिश की गई।
👉 तहरीर के अनुसार, नामजद अभियुक्तों ने फर्जी कागजात के सहारे उक्त भूमि का रजिस्टर्ड सट्टा करवा लिया। जब पीड़िता और उनके परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें गालियां दीं, जान से मारने की धमकियां दीं और जमीन औने-पौने दाम में बेचने का दबाव बनाने लगे।
पीड़िता की ओर से फौजदारी अधिवक्ता विवेक कुमार सिंह और शुभम सिंह ने मामले में पैरवी की
FIR में नामजद 10 आरोपी इस प्रकार हैं:
1. राजेश कुमार पुत्र स्व. महेन्द्र कुमार
2. संतोष कुमार वर्मा पुत्र स्व. गंगा वर्मा
3. मंजू देवी पत्नी स्व. विरेन्द्र
4. अवधेश बहादुर सिंह पुत्र राजेन्द्र नारायण सिंह
5. राजेन्द्र प्रसाद पुत्र महादेव प्रसाद वर्मा
6. मोहनलाल वर्मा पुत्र महावीर प्रसाद
7. रामचन्द्र वर्मा पुत्र महादेवी
8. नवनीत सिंह पुत्र रामनरायण सिंह
9. राजबहादुर सिंह पुत्र कोमल सिंह
10. सतीश सिंह पुत्र श्यामनारायण सिंह
👉 उर्मिला देवी ने आरोप लगाया कि उपरोक्त सभी आरोपी दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जो लगातार उन्हें धमका रहे हैं और संपत्ति हड़पने का प्रयास कर रहे हैं।
>""इस उम्र में भी हमें शांति से जीने नहीं दिया जा रहा। मुझे और मेरे परिवार को खतरा है। प्रशासन से आग्रह है कि हमें सुरक्षा और न्याय दिलाया जाए," — उर्मिला देवी, पीड़िता""
👉 धानापुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Comments
Post a Comment