""वाराणसी के हरिशंकर सिंह को बनाया गया चुनाव पर्यवेक्षक""
झांसी। जिला अधिवक्ता संघ झांसी के पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अधिवक्ता प्रकाश नारायण द्विवेदी (चेयरमैन, एल्डर्स कमेटी) एवं अन्य सदस्यों द्वारा एक हस्ताक्षरित आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसमें वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार बहाल करने तथा चुनाव पर्यवेक्षक की निगरानी में संपन्न कराने की मांग की गई थी।
👉 प्राप्त आवेदन के क्रम में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने त्वरित संज्ञान लेते हुए एक विशेष समिति का गठन किया है। इस समिति में बार काउंसिल ऑफ यूपी के उपाध्यक्ष, एवं दो पूर्व चेयरमेन को शामिल किया गया है।
👉 बार काउंसिल ऑफ यूपी के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ द्वारा वाराणसी के हरिशंकर सिंह (सदस्य व पूर्व चेयरमेन बार काउंसिल ऑफ यूपी) को झांसी चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। यह समिति चुनाव प्रक्रिया को अपने प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में संपन्न कराएगी ताकि निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
