वाराणसी। सीबीसीआईडी वाराणसी में तैनात संयुक्त निदेशक अभियोजन श्री उदय राज शुक्ला की नियुक्ति अब जनपद चंदौली में संयुक्त निदेशक अभियोजन के पद पर की गई है। वाराणसी में अपनी तैनाती के दौरान श्री शुक्ला ने कई बड़े और चर्चित आपराधिक मामलों में प्रभावशाली अभियोजन प्रस्तुत किया।
👉 उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक प्रदेश के चिह्नित माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ कूटरचित शस्त्र लाइसेंस के मामले में की गई प्रभावी पैरवी है। श्री शुक्ला की कानूनी रणनीति और सटीक प्रस्तुतीकरण के चलते अदालत ने मुख्तार अंसारी को उम्र कैद की सजा सुनाई। यह फैसला प्रदेश में अपराध और माफिया के खिलाफ चल रही कार्रवाई में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
👉 श्री शुक्ला के चंदौली स्थानांतरण को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय माना जा रहा है, जिससे वहां के अभियोजन कार्य में नई गति आने की उम्मीद है।
