""बचाव पक्ष की ओर से फौजदारी अधिवक्ता विश्वास सिंह, अमित अग्रवाल व विनोद कुमार ने अदालत में प्रभावी पक्ष रखा""
घटना का विवरण
👉 प्रकरण के अनुसार, वादी राहुल मौर्या ने 16 अप्रैल 2025 को भेलूपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाई रोहित मौर्या पर कन्हैया स्टोर के पास धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें उसे गहरी चोटें आईं। घटना में बीच-बचाव करने आए सतीश वेनवंशी और विकास मौर्या भी घायल हो गए।
👉 शिकायत के मुताबिक, विक्की कन्नौजिया, विशाल गुप्ता, इशु, शुभम, अरुण उर्फ राहुल सेठ, आकाश समेत अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी।
👉 घायल रोहित मौर्या का इलाज ट्रॉमा सेंटर, बीएचयू में चल रहा है। घटना के आधार पर पुलिस ने विक्की कन्नौजिया सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ धारा 191(2), 118(1), 351(1), 109 BNS के तहत मामला दर्ज किया था।
