वाराणसी। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सेंट्रल बार बिल्डिंग के एक चेंबर में गुरुवार को हुई मारपीट की घटना को लेकर अधिवक्ता आशीष कुमार शर्मा की तहरीर पर कैंट थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352(2), 351(3), 324(3) के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है।
👉 प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता आशीष कुमार शर्मा (पुत्र प्रेमचंद शर्मा), निवासी चंदुआ छित्तूपुर, सिगरा ने आरोप लगाया कि 3 जुलाई 2025 की दोपहर लगभग 3 बजे अधिवक्ता बटुकनाथ मौर्य ने उन्हें फोन कर अपने चेंबर में बुलाया। वहां पहुंचने पर श्यामलाल और उसका पुत्र (अज्ञात) भी मौजूद थे। तभी इन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए अधिवक्ता आशीष कुमार व उनके सीनियर पर हमला कर दिया।
👉 तहरीर के अनुसार, हमलावरों ने हेलमेट से वार किया, जिससे अधिवक्ताओं को चोट आई और आशीष का चश्मा टूट गया। साथ ही उनकी जेब में रखे पैसे व महत्वपूर्ण कागजात भी गायब हो गए। पीड़ित अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।
👉 फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं।
