लोगों को झांसा देकर उनसे ठगी करने वाले गिरोह के नौ सदस्यों को कोर्ट से राहत मिल गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की अदालत ने आरोपित शनि मौर्या, विकास सिंह, शिवम सिंह कुशवाहा रंजीत, विजय प्रताप चौहान, पंकज कुमार, प्रदीप कुमार, शुभम कुमार गौरव, सोनू एवं सत्यम विश्वकर्मा को 25-25 हजार रुपए की दो जमानतें एवं बंधपत्र देने पर रिहा करने आदेश दिया।
""अदालत में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ फौजदारी अधिवक्ता अनुज यादव, नरेश यादव, चंद्रबली पटेल, संदीप यादव ने पक्ष रखा""
अभियोजन पक्ष के अनुसार
👉 डीसीपी क्राइम सरवण टी के निर्देश पर 20 अगस्त को सटीक सूचना पर तेलियाबाग और शिवपुरवा समेत शहर में स्थित साइबर ठगों के पांच अड्डों पर एसीपी चेतगंज डॉ. ईशान सोनी, एसीपी साइबर क्राइम विदुष सक्सेना संग पुलिस टीम ने एक साथ छापेमारी की थी। छापेमारी में तेलियाबाग में एक तीन मंजिला मकान के दूसरे तल पर संचालित सेंटर पर साइबर ठगों को भनक लग गई। सभी भाग निकले। उधर, शिवपुरवा में संतूर होटल के निकट एक मकान में संचालित सेंटर पर भी पुलिस ने छापेमारी की। मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया गया। छापेमारी में मौके से कई लैपटॉप एवं मोबाइल समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए। जिसके बाद सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया था।
