✍️✍️ कफ सिरप कांड: इनामी अपराधी ने कोर्ट में किया समर्पण, भेजा गया जेल


वाराणसी।

 चर्चित कफ सिरप कांड में फरार चल रहे गायघाट, कोतवाली निवासी इनामी अपराधी राहुल यादव ने सोमवार को पुलिस को चकमा देते हुए अपने अधिवक्ताओं अनुज यादव, नरेश यादव, रोहित यादव व संदीप यादव के जरिए कोर्ट में समर्पण कर दिया। विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट/14वां वित्त फाइनेंस) की अदालत ने आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया।

👉 प्रकरण के अनुसार औषधि निरीक्षक जुनाब अली द्वारा 15 नवंबर 2025 को कोतवाली थाने में बहुचर्चित कफ सिरप कांड में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप था कि इस मामले के सरगना कायस्थ टोला, प्रहलादघाट निवासी शुभम जायसवाल के साथ उसके साथी खोजवां निवासी दिवेश जायसवाल उर्फ सानू, जौनपुर निवासी विकास सिंह, गोलघर निवासी आकाश पाठक, गायघाट निवासी राहुल यादव व सोनिया निवासी अमित जायसवाल समेत विभिन्न जनपदों के 28 लोगों के साथ मिलकर प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी करते है। जिससे कई लोगों की जान जा चुकी हैं। इस मामले में सभी आरोपितों के खिलाफ बीते दो जनवरी 2026 को गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। जिसके बाद पुलिस आरोपित राहुल यादव की तलाश में लगातार उसके घर एवं अन्य स्थानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपित का पता नहीं चल रहा था। इस बीच आरोपित ने पुलिस को चकमा देते हुए अपने अधिवक्ताओं के जरिए कोर्ट में समर्पण कर दिया। जिसके बाद अदालत ने ये न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post