✍️✍️ रामपुर में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में बनारस के अधिवक्ता आज न्यायिक कार्य से विरत


वाराणसी |

रामपुर में अधिवक्ता फारुख अहमद खां की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या और अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार सिंह पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में आज वाराणसी के अधिवक्ताओं में भारी रोष देखा गया। 'दी बनारस बार एसोसिएशन' और 'दी सेन्ट्रल बार एसोसिएशन' की संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आज दिनांक 12-02-2026 को वाराणसी के सभी अधिवक्ता संपूर्ण दिवस न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।

👉 बता दें कि रामपुर बार एसोसिएशन ने पूरे उत्तर प्रदेश के बार संघों से इस दुख की घड़ी में साथ खड़े होने और 'अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम' (Advocate Protection Act) लागू कराने की मांग हेतु समर्थन मांगा था।

वाराणसी के अधिवक्ताओं ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि प्रदेश में तत्काल 'एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट' लागू किया जाए और इस घटना के दोषियों को जल्द से जल्द कठोर सजा दी जाए। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कचहरी परिसरों और अधिवक्ताओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

 ""अधिवक्ता समाज के प्रहरी हैं। यदि वे ही सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो न्याय की रक्षा कैसे होगी? हम रामपुर बार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।: संयुक्त बार एसोसिएशन, वाराणसी""

Post a Comment

Previous Post Next Post