✍️✍️ पराक्रम दिवस पर रक्तदाताओं को सम्मान


""कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अधिवक्ताओं को वितरित किए प्रमाण पत्र, दो महत्वपूर्ण मांगों पर दिया आश्वासन""

वाराणसी।

 पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के सभागार में दिनांक 26 फरवरी 2026 को एक गरिमामय समारोह आयोजित कर रक्तदान करने वाले अधिवक्ताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। यह रक्तदान शिविर 23 जनवरी 2026 को पराक्रम दिवस (नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती) के अवसर पर आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया था।

प्रमाण पत्र वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की मौजूदगी में मंत्री जी ने सभी रक्तदाता अधिवक्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर अधिवक्ता उत्थान समिति, वाराणसी के सदस्यों ने मंत्री जी के समक्ष दो महत्वपूर्ण मांगें रखीं। पहली मांग पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को चिकित्सालय परिसर में स्थापित करने की थी। दूसरी मांग अर्दली बाजार स्थित एल टी कॉलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद के प्रवास स्थल को संरक्षित कर वहां संग्रहालय (म्यूजियम) बनाए जाने की थी। मंत्री जी ने दोनों मांगों को शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में अधिवक्ता उत्थान समिति के सदस्य संजीवन यादव एडवोकेट, विनोद पांडे ‘भैया जी’, मनीष सिंह, उदयनाथ शर्मा, बनारस बार के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा एवं श्री प्रभु नारायण पांडे सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

अस्पताल प्रशासन की ओर से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, श्री रमेश राय, डॉ. बृजेंद्र सिंह, अधिवक्ता प्रवीण रघुवंशी, राजीव सिन्हा एवं वेद प्रकाश सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समारोह में रक्तदाताओं के सेवा भाव की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता समाज न केवल न्यायिक क्षेत्र में बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

✍️✍️ अधिवक्ता पर दरोगा का जानलेवा हमला, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती – वकीलों में उबाल

✍️✍️ बार के अभियान में कुछ पकड़े गए, कुछ चेकिंग देख कुर्सी छोड़ हुए फरार

✍️✍️ अम्बियामंडी क्षेत्र में हुई घटना के आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता कि जमानत मंजूर