✍️✍️ दिनदहाड़े घर में घुस कर चोरी , गाली- गलौज जान से मारने व मरवाने व बम से उड़ा देने की धमकी देने का संगीन आरोप, थाना लोहता को FIR दर्ज करने का आदेश


वाराणसी के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वर्तिका शुभानंद ने एक गंभीर चोरी के मामले में थाना लोहता पुलिस को प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करने का निर्देश दिया है। यह आदेश आवेदक द्वारा दायर प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद दिया गया।

""बता दे कि पीड़ित ने धारा 173(4) के अंतर्गत प्रार्थना पत्र अपने फौजदारी अधिवक्ता देवऋषी सिंह, संदीप कुमार व उत्कर्ष चैटर्जी के जरिए माननीय न्यायालय में दाखिल किया था""

👉 मामले के अनुसार, प्रार्थी ने आरोप लगाया कि उसके घर में योजनाबद्ध तरीके से चोरी की घटनाएं हुईं, जिसमें नगदी, आभूषण, कपड़े सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया। प्रार्थी के अनुसार, आरोपी पहले से उसके घर की गतिविधियों पर नजर रखता था और मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देता रहा।

        घटना के बाद प्रार्थी ने थाना लोहता में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद प्रार्थी ने न्यायालय की शरण ली और धारा 173(4) के अंतर्गत प्रार्थना पत्र दाखिल किया।

         न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पाया कि आरोप प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आते हैं, जिनकी जांच आवश्यक है। अदालत ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में बिना विवेचना के न्याय संभव नहीं है।

     👉 आदेश में न्यायालय ने थाना लोहता को निर्देशित किया कि मामले में तत्काल FIR दर्ज कर विधिक प्रक्रिया के तहत जांच सुनिश्चित की जाए और रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत की जाए।

Comments

Popular posts from this blog

✍️✍️ अधिवक्ता पर दरोगा का जानलेवा हमला, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती – वकीलों में उबाल

✍️✍️ बार के अभियान में कुछ पकड़े गए, कुछ चेकिंग देख कुर्सी छोड़ हुए फरार

✍️✍️ कचहरी परिसर में काली कोट पहने लोगों ने दरोगा को पीटा, बढ़ा तनाव, प्रशासन अलर्ट