✍️✍️ Allegation of ₹5 million robbery; suspicion of police collusion; demand for fair investigation and arrests.

 

✍️✍️ 50 लाख की लूट का आरोप, पुलिस पर मिलीभगत का शक,निष्पक्ष जांच और गिरफ्तारी की मांग

वाराणसी। एक महिला अधिवक्ता ने जिला प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर करीब 50 लाख रुपये की लूट और धमकी का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में थाना कैंट में मुकदमा संख्या 101/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज होने के बावजूद पीड़िता ने पुलिस पर निष्क्रियता और आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, पीड़िता के पुत्र को डराकर और दबाव बनाकर कीमती गहने व नकदी हड़प ली गई। इस मामले में महेश सेठ, पूजा सेठ सहित उनके दो बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़िता का आरोप है कि घटना में कई अन्य लोग भी शामिल थे, लेकिन स्थानीय पुलिस उनकी भूमिका को नजरअंदाज कर रही है।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि थाना स्तर पर आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे निष्पक्ष जांच प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।


अनशन की चेतावनी 

पीड़िता ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 16 अप्रैल 2026 तक उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वह अपने सहयोगियों के साथ सांकेतिक अनशन पर बैठेंगी।

बता दे कि महिला अधिवक्ता द्वारा इस मामले की प्रतिलिपि पुलिस कमिश्नर, सेंट्रल बार एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश सरकार को भी भेजी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post