✍️✍️ Refusing to join a party proved costly; goons carried out a life-threatening attack over a land dispute; three arrested.


✍️✍️ पार्टी के लिए मना करना पड़ा महंगा, जमीन विवाद में दबंगों ने किया जानलेवा हमला; तीन गिरफ्तार

वाराणसी:

शिवपुर थाना क्षेत्र के चमाँव, तरना, शहाबुद्दीनपुर में जमीन पर कब्जे की नियत से किए गए एक जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। अपनी ही जमीन पर निजी पार्टी आयोजित कर रहे व्यक्ति और उनके साथी पर दबंगों ने लोहे की रॉड और फरसे से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था.

घटना का विवरण

शिकायतकर्ता अरविन्द कुमार यादव (निवासी, डिफेंस कालोनी फुलवरिया) के अनुसार, 24 मई 2026 की सुबह लगभग 10:30 बजे वे अपनी जमीन (आराजी 167) पर मित्रों के साथ बाटी-चोखा की पार्टी की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान भुआल सिंह, अनिल सिंह, भरत सिंह और उनके 5-6 अज्ञात साथी वहां पहुंचे और पार्टी में शामिल होने की जिद करने लगे। अरविन्द द्वारा इसे निजी कार्यक्रम बताकर मना करने पर आरोपी आग बबूला हो गए.

जानलेवा हमला और धमकी

आरोपियों ने जमीन पर जबरन घुसकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकी दी कि "हमारे क्षेत्र में जमीन लेकर ना कहने की हिम्मत कैसे हुई". विरोध करने पर हमलावरों ने अरविन्द और उनके साथ मौजूद हाईकोर्ट के वकील श्रीनाथ मिश्रा पर लोहे की रॉड और फरसे से प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में श्रीनाथ मिश्रा का सिर फट गया और वे लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। हमलावर जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दे गए.



पुलिस की कार्रवाई

पीड़ित की तहरीर पर शिवपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. थाना प्रभारी शिवपुर, अजीत वर्मा ने जानकारी दी कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों अनिल सिंह, भुआल सिंह और भरत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को इन तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, और शेष फरार साथियों की तलाश जारी है।

""DCP VARUNA ZONE VNS के द्वारा 27 MAY 2026 को ट्वीट किया गया POST""



Post a Comment

Previous Post Next Post