✍️✍️ "Girl’s kidnapping: Notice issued to Principal Secretary (Home), Jaunpur SP, and Sarpatha SHO"


✍️✍️ लड़की के अपहरण के मामले में प्रमुख सचिव (गृह) ,एसपी जौनपुर,थानाध्यक्ष सरपतहा को नोटिस जारी


 जौनपुर मौजा ग्राम पूरा संभलशाह निवासी सूफिया खानम के अपहरण के मामले में हाई कोर्ट ने प्रमुख सचिव गृह,एस.पी जौनपुर व थानाध्यक्ष सरपतहा व अभियुक्त अभय सिंह उर्फ छोटू को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। याचिका कार्पस शोफिया खानम व भाई अरमान पुत्रगण मुबारक खान ग्राम मौजा सम्भलसाह थाना सरपतहा की ओर से हैबियस कार्पस याचिका दाखिल की गई ।याची अरमान की ओर से कार्पस शोफिया को न्यायालय के समक्ष उपस्थित कराने हेतु याचिका दाखिल की गई। याचीगण की ओर से अधिवक्ता सुनील चौधरी ने माननीय न्यायमूर्ति तेज प्रताप तिवारी के समक्ष बहस में बताया कि याची संख्या 2 भाई अरमान खान के द्वारा थाना सरपतहा जिला जौनपुर में अभय सिंह उर्फ छोटू व दो अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कराया गया ।सोफिया खानम को गांव के ही अभय सिंह उर्फ छोटू जो दबंग आपराधिक किस्म का चरित्रहीन लड़का है ।

याची की बहन को 17-10-25 को दिन में 12 बजे अभय सिंह उर्फ छोटू ने 2 अज्ञात लोगों के साथ बोलरो में याची की बहन कार्पस को जबरदस्ती किडनैप कर ले गए । जबकि उसकी अगले महीने शादी तय थी। न्यायालय के आदेश पर अभय सिंह के विरूद्ध अपहरण का मुकदमा पंजीकृत होने के बावजूद थाने में अच्छी पकड़ होने के कारण आज तक आरोपी गाव में घूम रहा है । मुकदमा पंजीकृत होने के बाद गांव में अफवाह भी फैली हुई है की अभय सिंह ने कॉरपस सोफिया खानम को कहीं ले जाकर बेचकर बेच दिया है मुकदमा पंजीकृत कराए जाने के उपरांत ही आरोपी के परिवार वालों ने जल्दी से अभय सिंह की अन्य जगह शादी भी कर दिया है । 8 महीने से ज्यादा समय होने के बावजूद आज तक पुलिस ने ना ही आरोपी को गिरफ्तार किया है और ना ही याची की बहन कॉरपस सोफिया खानम को खोज निकाला है। जिस पर हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव गृह, एसपी जौनपुर ,थानाअध्यक्ष सरपतहा व आरोपी अभय सिंह उर्फ छोटू को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है ।जिसमें अगली सुनवाई 21 जुलाई 2026 नियत की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post