✍️✍️ पूर्व अध्यक्ष के निधन से शोक की लहर, सेंट्रल बार में तीन दिनों तक सभी कार्यक्रम स्थगित
""1990 में रहे थे सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष""
वाराणसी। दी सेंट्रल बार एसोसिएशन 'बनारस' एवं दी बनारस बार एसोसिएशन, वाराणसी की संयुक्त असाधारण सामान्य सभा मंगलवार को आयोजित की गई, जिसमें सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व चेयरमैन एल्डर्स कमेटी तथा वरिष्ठ फौजदारी अधिवक्ता दीनानाथ सिंह एडवोकेट के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।
शोकसभा का प्रस्ताव वरिष्ठ अधिवक्ता रंजन कुमार मिश्र, अंकुर पटेल एवं हरिश्चन्द्र मौर्य, एडवोकेट ने प्रस्तुत किया। सभा की अध्यक्षता दी सेंट्रल बार एसोसिएशन 'बनारस' के अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला, एडवोकेट ने की, जबकि संचालन सीबीए महामंत्री आशीष कुमार सिंह, एडवोकेट ने किया। बैठक में दी बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, एडवोकेट एवं बीबीए महामंत्री सुधांशु मिश्रा, एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि दीनानाथ सिंह वर्ष 1990 में दी सेंट्रल बार एसोसिएशन 'बनारस' के अध्यक्ष रहे थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, बार की गरिमा एवं न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके निधन से अधिवक्ता समाज को अपूरणीय क्षति पहुँची है।
संयुक्त सभा में सर्वसम्मति से शोक प्रस्ताव पारित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।
सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता दीनानाथ सिंह के सम्मान एवं शोकाकुल वातावरण को देखते हुए दी सेंट्रल बार एप
सोसिएशन में आगामी तीन दिनों तक किसी भी प्रकार का कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। इस अवधि में सभी सांस्कृतिक, औपचारिक एवं अन्य निर्धारित कार्यक्रम स्थगित रहेंगे। इसके तदोपरांत जिला न्यायालय में कोर्ट रेफरेंस भी किया गया।
अधिवक्ताओं ने कहा कि दीनानाथ सिंह का व्यक्तित्व, उनकी सरलता, विधिक ज्ञान एवं अधिवक्ताओं के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके निधन से पूरे अधिवक्ता समाज में शोक की लहर व्याप्त है।
.jpg)