✍️✍️ Former chairman submits application to District Judge for repair of damaged court road

 


✍️✍️ कचहरी की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए पूर्व चेयरमैन ने जिला जज को सौंपा प्रार्थना पत्र

वाराणसीकलेक्ट्रेट कचहरी से दीवानी कचहरी जाने वाले आम रास्ते की बदहाली को लेकर बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन हरिशंकर सिंह (एडवोकेट) ने जिला जज, वाराणसी को गुरुवार को प्रार्थना पत्र सौंपकर सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।

हरिशंकर सिंह ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि कलेक्ट्रेट कोर्ट से दीवानी कचहरी जाने के लिए पोर्टिको स्थित पार्क के बगल से गुजरने वाली आम सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण अधिवक्ताओं और वादकारियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वरिष्ठ अधिवक्ताओं सहित आम लोगों के ठोकर खाकर गिरने से दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।

उन्होंने जिला जज से अधिवक्ताओं और वादकारियों की सुविधा एवं सुरक्षा को देखते हुए सड़क की अति शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही प्रस्ताव दिया कि यदि प्रशासनिक प्रक्रिया में विलंब होता है तो उन्हें निजी स्तर पर क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की अनुमति प्रदान की जाए।

हरिशंकर सिंह के अनुसार, प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद जिला जज ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। सड़क की मरम्मत होने से कचहरी आने वाले अधिवक्ताओं, वादकारियों और आम लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post