Posts

Showing posts from December, 2023

✍️✍️ BBA चुनाव 2024 तैयारी पूर्ण,आज होगा मतदान, एल्डर कमेटी ने दिए निर्देश व जानिए क्या किया अपील

Image
 बनारस बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 2024 का मतदान शुक्रवार को सुबह 10 से 4 बजे तक होगा। मतदान के समय आवश्यक सुरक्षा बल भी तैनात रहेगा।  मतदान स्थल के बाहर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है और मतदाताओं को कतारबद्ध होकर प्रवेश करना होगा।  👉 एल्डर्स कमेटी के सदस्य क्षत्रधारी सिंह ने बताया कि कुल 13 पदो पर चुनाव होने है जिसमें 36 प्रत्यासी चुनाव मैदान में हैं।  👉मतदाताओ की संख्या 5041 है, जिसमे आजीवन सदस्य 3424, और साधारण सदस्य 1617 है।  👉मतदान देने के लिए 17 टेबल और 65 बूथ बनाए गए हैं। 👉 1 से 11 संख्या तक के टेबल आजीवन सदस्य के लिए व 12 से 17 टेबल संख्या साधारण सदस्य के लिए निर्धारित किए गए हैं। 👉 मतदान के समय मतपत्र का फोटो लेना मना है, फोटो लेते पकड़े गए तो मतपत्र को तत्काल निरस्त किया जाएगा। 👉 एल्डर कमेटी सदस्य क्षत्रधारी सिंह ने बताया कि मतदान के समय मतदाता को CERTIFICATE OF UTTAR PRADESH द्वारा जारी अपना COP कार्ड मूल प्रति लाना अनिवार्य है। 👉 बाहरी व्यक्तियों का परिसर में चुनाव प्रचार प्रसार करने पर रोक है, बाहरी व्यक्ति के द्वारा ऐसा किए जानें पर, पक...

✍️✍️ एनडीपीएस एक्ट में 10 वर्ष का सश्रम कारावास

Image
""अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभयोजक अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने पक्ष रखा"" वाराणसी : अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या 13 मनोज कुमार सिंह की अदालत ने थाना रामनगर में दर्ज एक मामले में जिसमे 5 कुन्टल 17 किलोग्राम नाजायज गांजा की बड़ी बरामदगी हुई थी, अभियुक्तगण प्रमोद कुमार पुत्र स्वर्गीय रामस्वरूप निवासी सिरसा बदन थाना मारहरा जनपद एटा व संदीप यादव पुत्र ओमप्रकाश निवासी कुलवारी सेरवा थाना सिकरारा जनपद जौनपुर को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/ 20 के तहत दोषी पाते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 10,0000 रूपए के जुर्माने से दंडित करने की सजा सुनाई तथा अर्थ दंड अदा न करने की स्थिति में एक माह के अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभयोजक अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने पक्ष रखा अभियोजन के अनुसार दिनांक 11//01/2018 को तात्कालीन निरीक्षक पुनीत परिहार व उनकी पुलिस टीम ने उड़ीसा के संभलपुर जिले से पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में नाजायज गांजे की हो रही तस्करी के एक प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह की मौजूदगी में टेंगरा मोड़ विश्व स...

✍️✍️ CBA चुनाव 2024: 6817 मतदाता करेंगे मतदान

Image
वाराणसी :  दी सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी का वार्षिक चुनाव 2024 शनिवार 16 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होना है।  वरिष्ठ समिति के चेयरमेन राधेलाल श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 20 पदों के लिए 59 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।  सेंट्रल बार में कुल 6817 मतदाता मतदान करेंगे। जिसमे आजीवन सदस्य 4589 व साधारण सदस्य 2228 है। कुल 16 टेबल बनाये गए है। जिसमे आजीवन सदस्य के लिए 1 से 11 टेबल व साधारण सदस्य के लिए 12 से 16 टेबल निर्धारित किए गए है। बैठक में चुनाव एल्डर कमेटी के चेयरमैन राधेलाल श्रीवास्तव,वरिष्ठ समिति सदस्य प्रमोद कुमार पाठक,कैलाश सिंह यादव,महफूज आलम एवं जयप्रकाश सिंह ने निर्णय लिया की मतदाताओं को मतदान के समय अपना सीओपी कार्ड मूलप्रति लाना अनिवार्य है। जिनके पास सीओपी कार्ड नही है और यूपी बार काउंसिल का कार्ड है वो मतदान के लिए प्रार्थना पत्र एल्डर कमेटी को दे सकते है, जिसपर एल्डर कमेटी के द्वारा तीन बजे के बाद निर्णय लिया जाएगा। मतदान के समय यदि कोई मतदाता फोटो खींचते पाया गया तो उनका मत निरस्त किया जाएगा। मतदान के दिन बैनर, पोस्टर, कटआउट आदि प्रतिबंध...

✍️✍️ BBA चुनाव 2024: 3 प्रत्याशियों ने वापस लिए अपने नामांकन

Image
  वाराणसी : दी बनारस बार एसोसिएशन वार्षिक चुनाव 2024 हेतु हुए नामांकन पत्रों की जाँच बृहस्पतिवार को वरिष्ठ समितियों द्वारा की गई। नामांकन पत्रों की स्कूटनी होने के उपरांत तीन प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों को निरस्त किया गया। नामांकन पत्रों के जाँच के दौरान चुनाव समिति अध्यक्ष अशफाक अहमद,क्षत्रधारी सिंह, राधे मोहन त्रिपाठी, अवधेश कुमार कुशवाहा, धर्मेंद्र नाथ शर्मा व सहयोगी के रूप में प्रदीप श्रीवास्तव व अजय बरनवाल उपस्थित रहे।  चुनाव समिति सदस्य क्षत्रधारी सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों के जाँच के दौरान तीन प्रत्यासियो का नामांकन पत्र निरस्त किया गया। शेष पदों के लिए विभिन्न प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए। शुक्रवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। अंतिम दिन तीन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र को वापस ले लिया। 👉 आय व्यय पद से सुनील कुमार मिश्रा व वीरेंद्र कुमार सिंह यादव एवं संयुक्त सचिव प्रशासन पद से दीपक कुमार त्रिपाठी ने पर्चा वापस लिया। उन्होंने आगे बताया कि बनारस बार एसोसिएशन में कोषाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार शर्मा की सदस्यता 10 वर्ष पूरी नहीं है, अपितु 8 वर्ष की है। वह...

✍️✍️ अधिवक्ता का बैग हुआ चोरी

Image
"कलेक्ट्रेट परिसर में लगातार हो रही चोरी, चोरों का हौसला बुलन्द" वाराणसी : कलेक्ट्रेट परिसर (सरकारी अस्पताल के बगल में) फल विक्रेता के सामने बाबा काल भैरव चैंबर पर प्रेक्टिस करने वाले अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह का बैग किसी ने चोरी कर लिया।  बता दे की बाबा काल भैरव चैंबर से सेंट्रल बार के महामंत्री प्रत्याशी माधव प्रसाद पांडेय चुनाव लड़ रहे हैं। परिसर में चुनाव प्रसार करने के दौरान उनके चैंबर पर रखे बैग को किसी ने चोरी कर लिया। पीड़ित अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बैग में आवश्यक दस्तावेज, डेली नोटिस डायरी, सेंट्रल बार व बनारस बार के सदस्यों की पर्ची आदि जरूरी फाइल रखी हुई थी और बताया कि कुछ दिन पूर्व भी इसी चेंबर पर लगे बल्ब होल्डर भी तार सहित काटी गई एवं हेलमेट चोरी की गई थी।

✍️✍️ BBA चुनाव 2024: 3 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र हुए निरस्त

Image
वाराणसी : दी बनारस बार एसोसिएशन वार्षिक चुनाव 2024 हेतु हुए नामांकन पत्रों की जाँच बृहस्पतिवार को वरिष्ठ समितियों द्वारा की गई। नामांकन पत्रों की स्कूटनी होने के उपरांत तीन प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों को निरस्त किया गया। नामांकन पत्रों के जाँच के दौरान चुनाव समिति अध्यक्ष अशफाक अहमद,क्षत्रधारी सिंह, राधे मोहन त्रिपाठी, अवधेश कुमार कुशवाहा, धर्मेंद्र नाथ शर्मा व सहयोगी के रूप में प्रदीप श्रीवास्तव व अजय बरनवाल उपस्थित रहे।  👉चुनाव समिति सदस्य क्षत्रधारी सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों के जाँच के दौरान तीन प्रत्यासियो का नामांकन पत्र निरस्त किया गया। शेष पदों के लिए विभिन्न प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए। निरस्त होने के क्या है कारण, पढ़िए  👉बनारस बार एसोसिएशन में कोषाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार शर्मा की सदस्यता 10 वर्ष पूरी नहीं है, अपितु 8 वर्ष की है। वही संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय व प्रशासन) पद पर अजय कुमार वर्मा की सदस्यता 10 वर्ष पूर्ण नहीं हुई बल्कि 9 वर्ष ही पूर्ण है। इसी क्रम में प्रबंध समिति सदस्य 15 वर्ष से कम पद के लिए धर्मेंद्र कुमार सिंह चंदेल की भी सदस्यता 10 ...

✍️✍️ BBA 2024: जानिए 20 पदों पर किन-किन लोगों ने किया नामांकन

Image
वाराणसी : दी बनारस बार एसोसिएशन वाराणसी के वार्षिक चुनाव 2024 के नामांकन की प्रक्रिया बुधवार को सकुशल संपन्न हो गई। चुनाव समिति के सदस्य क्षत्रधारी सिंह ने बताया कि कुल 20 पदों पर 49 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। 👇 20 पदों पर जिन्होंने ने किया नामांकन  📌 अध्यक्ष पद पर 👉अरुण कुमार दुबे, 👉अरविन्द कुमार राय, 👉अवधेश कुमार सिंह, 👉मीरा यादव 👉नित्यानंद राय 👉सतीश कुमार तिवारी, 👉सत्येंद्र कुमार सिन्हा 📌 वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 👉 कृष्ण कांत दीक्षित 👉नियाजुद्दीन 👉ओम प्रकाश 👉 राजेश कुमार सिंह 👉 राजेश कुमार श्रीवास्तव 📌 उपाध्यक्ष पद पर 👉अखिलेश कुमार, 👉राघवेन्द्र नारायण दुबे, 👉संतोष कुमार चौधरी, 👉स्वतन्त्र कुमार जायसवाल, 📌 महामंत्री पद पर 👉अभिषेक कुमार राय, 👉कमलेश सिंह यादव 👉पंकज प्रकाश पाण्डेय  👉शशांक कुमार श्रीवास्तव, 👉सुधांशु मिश्रा 📌 कोषाध्यक्ष पद पर 👉दिलीप कुमार श्रीवास्तव 👉मनोज कुमार शर्मा 👉प्रेम शंकर चौहान, 👉विनय कुमार जायसवाल 📌 आय व्यय पद पर 👉 अजिताभ सिंह  👉सुनील कुमार मिश्रा  👉 विरेंद्र कुमार सिंह यादव 📌 संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर 👉 दीप...

✍️✍️ बलात्कार के मामले में जमानत अर्जी निरस्त

Image
""वादी की ओर से अधिवक्ता अशोक कुमार यादव , संजय कुमार श्रीवास्तव एवम् आशीष कुमार मिश्रा ने अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र का घोर विरोध किया "" वाराणसी : चेतगंज थाना में दर्ज विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के मामले में प्रभारी सत्र न्यायालय के न्यायाधीश सुबाष चन्द्र तिवारी की अदालत ने अभियुक्त विकास शशि पुत्र शशिधर मिश्रा निवासी ग्राम शाहपुर थाना दानापुर जिला पटना बिहार की तरफ से प्रस्तुत अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया। अभियोजन के तरफ से अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र का विरोध अधिवक्ता अशोक कुमार यादव , संजय कुमार श्रीवास्तव एवम् आशीष कुमार मिश्रा ने किया तथा अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र को निरस्त किए जाने की याचना की गई।  👉अभियोजन के अनुसार पीड़िता के साथ विकास शशि मिश्रा दिसम्बर 2018 से संपर्क में था। उसने पीड़िता से विवाह का वादा करके कई बार 2019 से 2021 तक शारीरिक सम्बन्ध बनाया। दबाव बनाने पर विकास ने दशाश्वमेध घाट के शीतला मंदिर से पीड़िता के साथ विवाह कर लिया और दोनों पति पत्नी के रूप में बनारस और दिल्ली में रहने लगे। इधर बीच विकास शशि मिश्रा का...

✍️✍️ CBA 2024: वैध प्रत्याशियों की अंतिम व संशोधित सूची जारी

Image
वाराणसी :   दी सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के वार्षिक चुनाव 2024 के नामांकन की प्रक्रिया सकुशल संपन्न होने के बाद नामांकन पत्र की जॉच प्रक्रिया बुधवार को पूर्ण होने के उपरान्त वैध प्रत्याशियों की अंतिम व संशोधित सूची जारी की गई। चुनाव समिति के चेयरमैन राधेश्याम श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 20 पदों पर 59 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जबकि कुल 95 नामांकन फॉर्म लिए गए। अध्यक्ष पद पर 4 प्रत्याशी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 6 प्रत्याशी,कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 7 प्रत्याशी,महामंत्री पद पर 12 प्रत्याशी,संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर 5 प्रत्याशी,संयुक्त मंत्री प्रभारी पुस्तकालय एवं प्रकाशन पद पर 4 प्रत्याशी,कोषाध्यक्ष पद पर 2 प्रत्याशी,आय व्यय निरीक्षक पद पर 2 प्रत्याशी,प्रबंध समिति 15 वर्ष से ऊपर पद पर 9 प्रत्याशी,प्रबन्ध समिति 15 वर्ष से कम 7 वर्ष से अधिक पद पर 8 प्रत्याशी है। कुल 59 प्रत्याशी है, जिनका नामांकन पत्र वैध पाया गया। 📌 20 पदों पर जिन्होंने ने किया नामांकन  👇 अध्यक्ष पद पर 4 प्रत्याशी 👉प्रभात सिंह 👉प्रभा शंकर मिश्रा 👉मुरलीधर सिंह  👉मंगलेश कुमार दूबे  👇 वरिष्ठ उपाध...

✍️✍️ CBA 2024: नामांकन पत्र होंगे निरस्त, जानें REASON (कारण)

Image
  वाराणसी : दी सेन्ट्रल बार एसोसिएशन 'बनारस' वाराणसी के वर्ष 2024 के वार्षिक चुनाव हेतु प्रत्येक पद के लिए नामांकनपत्र प्रस्तुत करने वाले सभी प्रत्याशियो को वरिष्ठ समिति के द्वारा शनिवार को अन्तिम बार सूचित किया गया कि माननीय उच्च न्यायालय(प्रयागराज), माननीय जनपद न्यायाधीश (वाराणसी) एवं जिलाधिकारी (वाराणसी) द्वारा पारित आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए तथा अपने-अपने नामांकन पत्र के साथ संलग्न घोषणा पत्र में अपनी घोषणा का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए दीवानी न्यायालय परिसर एवं कलेक्ट्रेट न्यायालय परिसर के अन्दर व बाहर लगे अपने-अपने बैनर / पोस्टर व होल्डिंग दिनांक 03.12.2023 को सायं 5:00 बजे तक अपने स्तर से अतिशीघ्र हटा लेवे अन्यथा जिस भी प्रत्याशी का बैनर / पोस्टर व होल्डिंग दीवानी न्यायालय परिसर एवं कलेक्ट्रेट न्यायालय परिसर के अन्दर व बाहर लगे पाए जायेंगें, उस प्रत्याशी का नामांकनपत्र तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा। इसकी पुरी जिम्मेदारी ऐसे प्रत्याशियों की होगी।

✍️✍️ CBA 2024: कुल 95 फॉर्म लिए गए, "जानिए किन-किन पदो पर कौन-कौन किया नामांकन"

Image
  वाराणसी : दी सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के वार्षिक चुनाव 2024 के नामांकन की प्रक्रिया शनिवार को सकुशल संपन्न हो गई। चुनाव समिति के चेयरमैन राधेश्याम श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 20 पदों पर 59 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जबकि कुल 95 नामांकन फॉर्म लिए गए। 📌 20 पदों पर जिन्होंने ने किया नामांकन  👇 अध्यक्ष पद पर 4 प्रत्याशी ने किया नामांकन..... 👉प्रभात सिंह 👉प्रभा शंकर मिश्रा 👉मुरलीधर सिंह  👉मंगलेश कुमार दूबे  👇 वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 6 प्रत्याशी ने किया नामांकन.... 👉अजय कुमार सिंह  👉विमला यादव  👉शाहनवाज खान 👉संजय कुमार श्रीवास्तव 👉सरमू यादव 👉राजेंद्र प्रसाद पाठक 👇 कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 7 प्रत्याशियों ने किया नामांकन..... 👉जितेंद्र यादव 👉मीना देवी  👉योगेश कुमार उपाध्याय  👉सूर्यभान तिवारी  👉अमित कुमार सिंह  👉चंदन तिवारी 👉आशुतोष यादव 👇 महामंत्री पद पर 12 प्रत्याशियों ने किया नामांकन.... 👉अनूप कुमार सिंह  👉कृपाशंकर श्रीवास्तव 👉 जवाहिर लाल गुप्ता  👉किशन यादव  👉अखिलेश कुमार तिवारी  👉नृपेंद्र प्...